Home Health and Beauty हर्निया से है परेशान, तो जाने इसके कारण और घरेलु उपचार

हर्निया से है परेशान, तो जाने इसके कारण और घरेलु उपचार

by anu

हमारा शरीर दिखने में तो कठोर और मजबूत होता है लेकिन वास्तव में यह बहुत ही नाजुक होता है| इसका सही रूप से ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है| हमारी जरा सी लापरवाही हमे बड़ी मुसीबत में डाल सकती है| इसलिए शरीर में किसी भी प्रकार की थोड़ी भी परेशानी या तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श ले लेना चाहिए|

ऐसी ही एक बीमारी है जिसके लक्षण तो सामान्य है मगर समय रहते अगर इस पर ध्यान न दिया जाये तो यह बड़ा तकलीफदेह साबित होता है| यह रोग है हर्निया का, यह नाम तो अपने भी सुना होगा, पर क्या आप जानते है यह कैसे होता है और क्या है इसका उपचार, आज हम आपको विस्तृत जानकारी देने वाले है|

अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि यह ऊतकों की वृद्धि या वसा के जमा हो जाने के कारण हो जाता है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है| पेट की मांसपेशिया जब कमजोर हो जाती है तब अंदर से आंते बाहर निकल जाती है| यह पुरुष और महिला दोनों को ही हो सकता है परन्तु पुरुषो में यह अधिक देखा जाता है| हर्निया वाले स्थान पर एक उभार हो जाता है जिसे आसानी से देखा जा सकता है|

 

Causes of Hernia: इसके कारण

चिकित्सको के अनुसार 50 साल की आयु के बाद किसी भी व्यक्ति को हर्निया हो सकता है| आइये जानते है Causes in Hernia

 

ऊतकों का फट जाना

यह हर्निया का सबसे मुख्य कारन है किसी प्रकार की चोट या अन्य वजह से पेट की ऊतकों का फट जाना है| इस वजह से अक्सर हर्निया हो जाता है| पेट का हर्निया ऐसा होता है जिसमे दर्द भी नहीं होता है, इसलिए हम इसे पहचान नही पाते है|

 

वृद्धावस्था

वृद्धावस्था में हर्निया की समस्या होना आम है, चिकित्सक भी इसे मानते है, उनके अनुसार अधिक आयु हो जाने की वजह से शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है| जिस कारण आंतरिक अंगो को बढ़ने में आसानी होती है और उनका फैलाव भी जल्दी हो जाता है|

 

अनुवांशिकता

यह भी इसका एक कारण बनता है| यदि आपके परिवार में माता-पिता में से किसी को यह बीमारी पहले हो चुकी हो, ऐसी स्थिति में भी इस रोग की सम्भावना बनती है|

 

पुरानी खांसी

अगर आप लम्बे समय से खांसी से परेशान हो तो आपको हर्निया हो सकता है क्योंकि खांसी आने पर इसका सीधा असर पेट की मन्स्पेशियो पर होता है| खांसी आने पर मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिस वजह से वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है|

 

कब्ज

यदि आप पुरानी कब्ज से परेशान है तो आपको मल त्यागते समय काफी जोर लगाना पड़ता होगा, इस भारी दबाव के कारण पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे ऊतक फट जाते है जिस कारण आप इस रोग से पीड़ित हो सकते है|

 

मोटापा

यह तो आप भी मानते है कि मोटापा हर मुसीबत की जड़ होता है| यह हर्निया का भी कारण बनता है| पेट में वसा के जमाव के कारण पेट बढ़ता जाता है, जो धीरे-धीरे मंपेशियो को कमजोर करता है|

 

Home Remedies for Hernia: इसके घरेलु उपचार

अगर आप हर्निया से मुक्ति चाहते है तो घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं है क्योंकि इसका उपचार आप घर पर भी कर सकते है| आइये जानते है Home Remedies for Hernia

  1. कफ और खांसी में मुलैठी बहुत ही कामगर साबित होती है| हर्निया के उपचार में भी यह फायदेमंद साबित हुई है| खासकर पेट के हर्निया के बाद जब रेखाएं निकल जाती है तब यह जरूर आजमाएं|
  2. पेट में हर्निया होने पर एसिडिटी और गैस बहुत बनती है| इस स्तिथि में बबूने के फूल का सेवन बहुत ही आराम दायक साबित होता है| यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर में एसिड बनाने की प्रक्रिया को कम करता है|
  3. हावथोर्निया हर्बल सप्लीमेंट है जो पेट की मांसपेशियों को मजबूत और पेट के अंदर के अंगो की रक्षा करता है| यह हर्निया को रोकने का बहुत कारगर इलाज है|
  4. हर्निया वाले स्थान पर बर्फ से सेक करने से सूजन भी कम होती है और यह आराम भी पहुंचाता है|

 

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept